भारतीय महिला हाकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ ड्रा खेला

केपटाउन : गुरजीत कौर और दीपग्रेस इक्का के दो मिनट में किये दो गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने आज दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से 2 – 2 से ड्रा खेला. दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजेन मराइस ने तीसरे मिनट में फील्ड गोल किया. पहले हाफ तक उनकी बढत बनी रही. […]
केपटाउन : गुरजीत कौर और दीपग्रेस इक्का के दो मिनट में किये दो गोल की मदद से भारतीय महिला हाकी टीम ने आज दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका से 2 – 2 से ड्रा खेला.
दक्षिण अफ्रीका के लिए मारिजेन मराइस ने तीसरे मिनट में फील्ड गोल किया. पहले हाफ तक उनकी बढत बनी रही. भारत ने बराबरी का गोल 24वें मनट में किया जब गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला. दो मिनट बाद दीपग्रेस इक्का ने एक और पेनल्टी कार्नर तब्दील करके भारत को बढत दिला दी. तीसरे क्वार्टर में दक्षिण अफ्रीका के लिए डर्की सी ने 34वें मिनट में गोल दागा. इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




