एडिंसन कावानी के गोल से पीएसजी ने चेलसी को हराया

पेरिस : उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी के गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन ने युएफा चैम्पियंस लीग अंतिम 16 के मुकाबले में चेलसी को 2 – 1 से हरा दिया. हारने के बावजूद बाहर किये गये गोल की मदद से चेलसी स्पर्धा में बना हुआ है. दोनों टीमें अब नौ मार्च को रिटर्न […]
पेरिस : उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी के गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन ने युएफा चैम्पियंस लीग अंतिम 16 के मुकाबले में चेलसी को 2 – 1 से हरा दिया.
हारने के बावजूद बाहर किये गये गोल की मदद से चेलसी स्पर्धा में बना हुआ है. दोनों टीमें अब नौ मार्च को रिटर्न चरण के मुकाबले में खेलेंगी. हार के बाद चेलसी के कोच गुस हिडिंक ने कहा ,‘ हार दुखद है लेकिन अपने मैदान से बाहर किये गये गोल के कारण उम्मीद बची हुई है.”
कावानी को 73वें मिनट में लुकास की जगह उतारा गया जिसने पांच मिनट बाद ही गोल कर दिये. इससे पहले ज्लाटन इब्राहिमोविच ( 39वां मिनट ) और जान ओबि मिकेल ( 45वां मिनट ) के गोलों की बदौलत दोनों टीमें बराबरी पर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










