इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता : कोच लुइस वान

Published at :30 Dec 2015 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता : कोच लुइस वान

मैनचेस्टर: लगातार आठ मैचों से जीत के लिए तरस रही इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच लुइस वान गाल ने इस्तीफा देने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ मैच में हमें जीत नसीब नहीं हुई है, लेकिन अभी इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता. यूनाइटेड प्रीमियर लीग के मुकाबले में […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर: लगातार आठ मैचों से जीत के लिए तरस रही इंग्लिश प्रीमियर क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच लुइस वान गाल ने इस्तीफा देने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ मैच में हमें जीत नसीब नहीं हुई है, लेकिन अभी इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता. यूनाइटेड प्रीमियर लीग के मुकाबले में सोमवार को चेल्सी के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने गोलरहित ड्रॉ खेला था.

पिछले काफी समय से वान गाल की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, जिसके कारण उनके कोच बने रहने पर सवाल उठाया जा रहा है. यूनाइटेड प्रीमियर लीग की अंकतालिका में मैनचेस्टर यूनाइटेड छठे नंबर पर है. टीम के प्रदर्शन को लेकर वान से पूछे जा रहे सवालों से वे परेशान तो हैं, लेकिन इस्तीफा देने के मूड में नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola