पेस की नजरें रियो ओलंपिक पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2015 5:39 PM
कोलकाता : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने आज कहा कि वह अगले साल रियो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए तैयार हैं.पेस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने सातवें ओलंपिक में खेलना और विश्व रिकार्ड बनाना. यही सपने होते हैं. मैं एक और पदक जीतने के लिए प्रेरित हूं.” ओलंपिक की तैयारी […]
कोलकाता : भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने आज कहा कि वह अगले साल रियो ओलंपिक में पदक जीतने के लिए तैयार हैं.पेस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने सातवें ओलंपिक में खेलना और विश्व रिकार्ड बनाना. यही सपने होते हैं. मैं एक और पदक जीतने के लिए प्रेरित हूं.”
ओलंपिक की तैयारी के बारे में पूछने पर पेस ने कहा, ‘‘छह अन्य ओलंपिक के लिए तैयारी करने के बाद मुझे पता है कि प्रतियोगिता से पहले अपना कार्यक्रम तैयार करने और ओलंपिक के एक महीने के दौरा फिटनेस के शीर्ष पर रहने के लिए मुझे ढाई महीने लगते हैं.” पेस ने कहा कि वह छह महीने बाद ही ओलंपिक के प्रदर्शन पर ध्यान लगाएंगे.
पेस ने कहा कि उन्होंने समुद्री सतह से 1750 मीटर की उंचाई पर साढे तीन साल अभ्यास किया है जिससे कि उनके फेफडे बेहतर तरीके से तैयार हों. इस स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बताया कि वह अगले महीने मार्टिना हिंगिस के साथ चेन्नई ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलेंगे. पुरुष युगल में यह 42 वर्षीय खिलाड़ी जेरेमी चार्डी के साथ जोड़ी बनाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










