मनु और सुमीत ने मैक्सिको ओपन में पहला ग्रांप्री खिताब जीता

नयी दिल्ली : भारत के मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी ने सत्र का अंत जीत के साथ करते हुए पहला ग्रां प्री खिताब अपने नाम कर लिया जब उन्होंने मैक्सिको ओपन बैडमिंटन में थाईलैंड के बोडिन इसारा और निपितफोन पी को सीधे गेम में हराया.तीसरी वरीयता प्राप्त यह भारतीय जोड़ी यूएस ओपन और डच […]
नयी दिल्ली : भारत के मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी ने सत्र का अंत जीत के साथ करते हुए पहला ग्रां प्री खिताब अपने नाम कर लिया जब उन्होंने मैक्सिको ओपन बैडमिंटन में थाईलैंड के बोडिन इसारा और निपितफोन पी को सीधे गेम में हराया.तीसरी वरीयता प्राप्त यह भारतीय जोड़ी यूएस ओपन और डच ओपन के फाइनल तक पहुंची थी. उन्होंने आखिरकार आज थाई प्रतिद्वंद्वियों को 22 – 20, 21 – 18 से हराकर पहला खिताब जीता.
इसके बाद भारतीय जोड़ी ने 15 – 12 की बढ़त बनाई जो जल्दी ही 20 – 16 हो गयी लेकिन थाई खिलाड़ियों ने लगातार चार अंक लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया. मनु और सुमीत ने हालांकि दो अंक लेकर पहला गेम जीता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










