यह साल मेरे लिये शानदार रहा : सानिया

हैदराबाद : इस साल दो ग्रैंडस्लैम जीतने के अलावा विश्व की नंबर एक खिलाडी बनने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज यहां कहा कि उनके लिये यह साल शानदार रहा. सानिया ने आज शाम यहां प्रचार कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह साल मेरे लिये शानदार रहा. साल […]
हैदराबाद : इस साल दो ग्रैंडस्लैम जीतने के अलावा विश्व की नंबर एक खिलाडी बनने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज यहां कहा कि उनके लिये यह साल शानदार रहा. सानिया ने आज शाम यहां प्रचार कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह साल मेरे लिये शानदार रहा. साल के अंतर में दुनिया की नंबर एक खिलाडी बनना, विश्व की नंबर एक टीम के रुप में सत्र का अंत करना, इसके अलावा हमने जिस तरह का खेल दिखाया, सब कुछ शानदार रहा. ‘
उन्होंने कहा कि यदि वह अगले सत्र में अपने प्रदर्शन में सुधार करती है तो यह सपना सच होने जैसा होगा. सानिया ने कहा, ‘‘यदि मैं इस सत्र के प्रदर्शन की बराबरी करता हूं तो यह शानदार होगा। यदि मैं बेहतर कर सकती हूं तो यह सपना सच होने जैसा होगा। इसलिए एक साल में दो ग्रैंडस्लैम जीतना निश्चित तौर पर सपना सच होने जैसा है.
अगले साल की शुरुआत ग्रैंडस्लैम जीतकर करना शानदार होगा. ‘ सानिया ने इस साल विंबलडन, यूएस ओपन और सिंगापुर ओपन सहित महिला युगल में कुल दस खिताब जीते. उन्होंने कहा कि वह अगले महीने आईटीपीएल और अगले साल जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




