ePaper

चाइना ओपन : फाइनल में ली शुएरेई से हारी साइना

Updated at : 15 Nov 2015 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
चाइना ओपन : फाइनल में ली शुएरेई से हारी साइना

फुजोउ (चीन) : भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल का सात लाख डालर इनामी चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के अपने खिताब का बचाव करने का सपना आज यहां ओलंपिक चैंपियन ली शुएरेई से फाइनल में हार के साथ ही चकनाचूर हो गया. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने कई गलतियां […]

विज्ञापन

फुजोउ (चीन) : भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल का सात लाख डालर इनामी चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल के अपने खिताब का बचाव करने का सपना आज यहां ओलंपिक चैंपियन ली शुएरेई से फाइनल में हार के साथ ही चकनाचूर हो गया.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने कई गलतियां की और महिला एकल के खिताबी मुकाबले में केवल 39 मिनट में विश्व की सातवें नंबर की ली से 12-21, 15-21 से हार गयी. साइना इससे पहले अपनी इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ नौ बार हार चुकी थी और वह आज भी ली पर दबाव बनाने में नाकाम रही.

चीनी खिलाड़ी ने भारतीय के खेल का अच्छा आकलन किया और दसवीं बार उसे पराजित करके खिताब जीता. इन दोनों खिलाडियों के बीच इस 12वें मुकाबले में साइना ने परिस्थितियों के अपनी जानकारी का उपयोग करके 4-1 से बढ़त बनायी लेकिन इसके बाद उन्होंने कई गलतियां की जिसका ली ने पूरा फायदा उठाकर बढ़त हासिल की। इससे पहले मलेशियाई ओपन में ली से भिड़ने वाली साइना के कुछ स्ट्रोक्स बाहर गये जिससे चीनी खिलाड़ी ने 7-4 से बढ़त बना दी.

ली ब्रेक के समय 11-6 से आगे थी. साइना के खिलाफ पिछले पांच मैच जीतने वाली ली ने इसके बाद भी अंक जुटाने जारी रखे और कुछ अवसरों पर ही भारतीय खिलाड़ी उन्हें परेशान कर पायी. ली ने कुछ अच्छे बचाव भी किये और साइना दबाव में आ गयी. चीनी खिलाडी ने जल्द ही 19-10 से बढ़त बनायी और फिर दोनों के बीच 20-10 से दस अंक का अंतर आ गया. साइना ने दो बार मैच प्वाइंट बचाया लेकिन वह रिटर्न को सही टाइमिंग से नहीं खेल पायी और ली ने पहला गेम अपने नाम कर दिया.

दूसरे गेम में साइना ने फिर से 4-0 से बढ़त बनायी. वर्ष का अपना पांचवां फाइनल खेल रही ली और साइना ने कुछ शानदार रैलियां खेली. ली ने कुछ दर्शनीय शाट लगाये लेकिन इस बीच उन्होंने गलतियां भी की जिससे साइना इंटरवल तक 11-6 से बढ़त बनाने में सफल रही. लेकिन ली ने इंटरवल के बाद अपने करारे स्मैश और ड्राप शाट का शानदार नजारा पेश किया और सात अंक बनाकर साइना को पीछे छोड़कर 13-12 से बढ़त हासिल कर दी.

भारतीय खिलाड़ी लंबी रैलियों को फिनिशिंग टच देने में नाकाम रही. साइना के कुछ शाट बाहर भी गये जिसका ली को फायदा मिला जिन्होंने 19-15 से बढ़त बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर दी. ली के बेहतरीन ड्राप को साइना वापस नहीं पहुंचा पायी. इसके बाद उनका शाट बाहर चला गया और ली सत्र का दूसरा खिताब जीतने में सफल रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola