ePaper

चीन ओपन के फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल

Updated at : 14 Nov 2015 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ओपन के फाइनल में पहुंचीं साइना नेहवाल

फूजाऊ : गत चैम्पियन साइना नेहवाल 700000 डालर इनामी चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर लीग में अपने महिला एकल खिताब की रक्षा करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने आज सेमीफाइनल में 2011 की विश्व चैम्पियन और 2012 लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन की यिहान वैंग को […]

विज्ञापन

फूजाऊ : गत चैम्पियन साइना नेहवाल 700000 डालर इनामी चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर लीग में अपने महिला एकल खिताब की रक्षा करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं.

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ने आज सेमीफाइनल में 2011 की विश्व चैम्पियन और 2012 लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता चीन की यिहान वैंग को सीधे गेम में 21-13, 21-18 से हराया.यिहान के खिलाफ नौ बार शिकस्त झेलने वाली साइना ने मैच के दौरान अपना पूरा दमखम दिखाया.पहले गेम में 2-4 से पिछडने के बाद साइना ने जोरदार वापसी की जबकि दूसरे गेम में उन्होंने यिहान को कडे मुकाबले में पछाडा.

शीर्ष वरीय भारतीय खिलाडी फाइनल में चीन की ही ओलंपिक चैम्पियन ली शुएरुई से भिडेंगी जिसके खिलाफ उन्हें नौ बार शिकस्त का सामना करना पडा है जबकि उन्होंने अपनी दो जीत 2012 में इंडोनेशिया ओपन और 2010 में सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज के दौरान दर्ज की.

पहले गेम में साइना ने धीमी शुरुआत की. चीन की खिलाडी एक समय 5-3 से आगे थी जिसके बाद साइना ने लगातार छह अंक के साथ 9-5 की बढत बनाई और मध्यांतर तक वह 11-7 से आगे थी. यिहान ने इसके बाद 11-11 पर बराबरी हासिल कर ली। साइना ने इसके बाद 14-13 के स्कोर से लगातार सात अंक जुटाते हुए पहला गेम जीत लिया.

दूसरे गेम में दोनों खिलाडियों ने बार बार एक दूसरे पर बढत बनाई. साइना एक समय 9-6 से आगे चल रही थी लेकिन यिहान ने 10-10 पर बराबरी हासिल कर ली। साइना ने इसके बाद 13-11 पर बढत बनाई और फिर अंत तक बढत बरकरार रखते हुए गेम और मैच जीत लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola