ePaper

साइना चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सिंधु बाहर

Updated at : 12 Nov 2015 4:03 PM (IST)
विज्ञापन
साइना चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सिंधु बाहर

फुजोउ (चीन) : मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल सात लाख डालर इनामी चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है लेकिन पीवी सिंधु को एक करीबी मैच में हार का सामना करना पडा. शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने आज यहां महिला एकल में मलेशिया की विश्व में 34वें नंबर की […]

विज्ञापन

फुजोउ (चीन) : मौजूदा चैंपियन साइना नेहवाल सात लाख डालर इनामी चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है लेकिन पीवी सिंधु को एक करीबी मैच में हार का सामना करना पडा. शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने आज यहां महिला एकल में मलेशिया की विश्व में 34वें नंबर की ती जिंग यी को 21-10 19-21 21-19 से हराया लेकिन विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु पहले गेम में 13-7 की बढ़त का फायदा नहीं उठा पायी और चीन की शिजियान वांग से एक घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 21-18 18-21 16-21 से हार गयी.

साइना ने पहले गेम में जिंग को कोई मौका नहीं दिया और शुरु से लेकर आखिर तक दबदबा बनाये रखकर पहला गेम अपने नाम किया. जिंग ने हालांकि दूसरे गेम में शानदार वापसी की. उन्होंने 5-8 और 8-11 से वापसी करके मुकाबले को बरारी पर ला दिया. निर्णायक गेम में जिंग ने शुरु में 6-2 की बढ़त बना ली लेकिन साइना ने जल्द ही स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया. इसके बाद इन दोनों खिलाडियों के बीच रोचक जंग देखने को मिली.

मलेशियाई खिलाड़ी ने कुछ समय के लिये 15-13 से बढत हासिल कर रखी थी लेकिन साइना ने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करके बढ़त बनायी और फिर मैच अपने नाम किया. महिला एकल के एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल मैच में सिंधु का शिजियान के खिलाफ 4-3 के रिकार्ड के आज ज्यादा मायने नहीं रहे. मैच में शुरु में बढत हासिल करने के बावजूद वह जीत दर्ज करने में नाकाम रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola