भोई ने फतह की यूरोप की सबसे उंची चोटी

Published at :16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
भोई ने फतह की यूरोप की सबसे उंची चोटी

नयी दिल्ली: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जोगब्यासा भोई ने यूरोप की सबसे उंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने में सफलता हासिल की है. ओड़िसा के कालाहांडी की प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका 32 वर्षीय भोई ने इस दौरान महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. तेंदुलकर 24 अप्रैल को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जोगब्यासा भोई ने यूरोप की सबसे उंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर चढ़ने में सफलता हासिल की है.

ओड़िसा के कालाहांडी की प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका 32 वर्षीय भोई ने इस दौरान महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. तेंदुलकर 24 अप्रैल को 40 साल के हो गये हैं.

भोई ने नौ अन्य पर्वतारोहियों के साथ सात मई को रुस में अपने सफल अभियान को अंजाम दिया. यह तीसरा अवसर है जबकि जब वह बिना आक्सीजन के किसी महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी पर पहुंचने में सफल रही हैं. भोई ने मई 2011 में एवरेस्ट फतह किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola