माही रेसिंग राइडर रेस से बाहर

नयी दिल्ली: खराब मौसम के कारण भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम माही रेसिंग टीम के दोनों राइडरों कीनन सोफोग्लु और फैबियन फोरेट का इटली के मोंजा में अच्छे अंक हासिल करने का सपना चकनाचूर हो गया और उन्हें आधी रेस से बाहर होना पड़ा. कल हुई रेस बारिश से प्रभावित रही. मौजूदा […]
नयी दिल्ली: खराब मौसम के कारण भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम माही रेसिंग टीम के दोनों राइडरों कीनन सोफोग्लु और फैबियन फोरेट का इटली के मोंजा में अच्छे अंक हासिल करने का सपना चकनाचूर हो गया और उन्हें आधी रेस से बाहर होना पड़ा.
कल हुई रेस बारिश से प्रभावित रही. मौजूदा चैंपियन और माही रेसिंग टीम के सोफोग्लु रेस के चौथे लैप में सबसे आगे थे लेकिन तभी वह अपना नियंत्रण खो बैठे और उन्हें बाहर होना पड़ा. टीम के दूसरे राइडर फोरेट टर्न एक पर दुर्घटना के कारण रेस में भाग नहीं ले पाये. यह रेस आखिर में नाटकीय परिस्थितियों में यानिक मोटरस्पोर्ट यामाहा के सैम लुई ने जीती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










