किंग आफ फुटबाल'' पेले कोलकाता पहुंचे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: ‘किंग आफ फुटबाल’ पेले का 38 साल बाद दोबारा यहां आने पर आज सुबह हवाई अड्डे पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बडी संख्या में लोग मौजूद थे और बार बार ‘पेले-पेले’ के नारे लगा रहे थे जिससे भावुक होकर ब्राजील के इस 74 […]
विज्ञापन
कोलकाता: ‘किंग आफ फुटबाल’ पेले का 38 साल बाद दोबारा यहां आने पर आज सुबह हवाई अड्डे पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बडी संख्या में लोग मौजूद थे और बार बार ‘पेले-पेले’ के नारे लगा रहे थे जिससे भावुक होकर ब्राजील के इस 74 वर्षीय पूर्व महान खिलाडी ने अपनी एसयूवी पर खडे होकर हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया.
शुरुआत में कुछ प्रशंसक और मीडियाकर्मी ही इस दिग्गज के आगमन के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे लेकिन जैसे ही उनके आने की खबर फैली अपने रिश्तेदारों को लेने आए 100 के आसपास लोग ‘ब्लैक पर्ल’ की एक झलक पाने के लिए वहां आ गए.पेले दुबई से एमिरेट्स की उडान संख्या ईके 0570 से सुबह आठ बजकर सात मिनट पर कोलकाता पहुंचे.
‘गाड आफ फुटबाल’ के नाम से मशहूर पेले को इसके बाद आव्रजन औपचारिकता पूरी करने में लगभग 30 और मिनट लगे और गेट 4बी से बाहर आए जिससे उनकी 24 घंटे से अधिक समय की लंबी यात्रा का अंत हुआ.काला सूट और ऐसी ही घडी पहने तीन बार के विश्व कप विजेता पेले हालांकि तरोताजा नजर आ रहे थे जिसके बाद राज्य मंत्री फिरहाद हाकिम और आयोजक उन्हें वहां से ले गए.
पेले इस दौरान अपनी कार से ही लोगों की ओर हाथ हिलाते रहे और उन्होंने कोलकातावासियों को धन्यवाद देते हुए ‘थैंक्यू कोलकाता’ भी कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










