सानिया - हिंगिस की जोड़ी ने वुहान ओपन डब्ल्यूटीए का खिताब जीता

वुहान : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने मिलकर वुहान ओपन महिला युगल ट्राफी जीत ली जो उनका साथ में सातवां खिताब है. शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रोमानिया की इरिना – कामेलिया बेगू और मोनिका निकुलेस्कू को 6 – 2, 6 – 3 से मात दी. पहले दौर […]
वुहान : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने मिलकर वुहान ओपन महिला युगल ट्राफी जीत ली जो उनका साथ में सातवां खिताब है. शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने रोमानिया की इरिना – कामेलिया बेगू और मोनिका निकुलेस्कू को 6 – 2, 6 – 3 से मात दी. पहले दौर में बाय मिलने के बाद सानिया और हिंगिस को दूसरे दौर, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में कड़ी चुनौती नहीं मिली.
फाइनल में उनकी सर्विस तीन बार टूटी और दूसरे सेट में 2 – 0 से पिछड़ने के बाद वापसी करके उन्होंने खिताबी जीत दर्ज की. दोनों इस साल इंडियन वेल्स, मियामी, चार्ल्सटन, विम्बलडन, अमेरिकी ओपन, ग्वांग्झू और वुहान में खिताब जीत चुके हैं. अब दोनों बीजिंग में चाइना ओपन खेलेंगे जहां उन्हें शीर्ष वरीयता मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










