भारत,पाकिस्तान के बीच दिसंबर में खेला जाएगा फुटबॉल मैच

Updated at : 16 Sep 2015 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
भारत,पाकिस्तान के बीच दिसंबर में खेला जाएगा फुटबॉल मैच

नयी दिल्ली : भारत पाक क्रिकेट संबंधों की बहाली पर अनिश्चितता के बादलों के बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आज यकीन जताया है कि इस साल के आखिर में पाकिस्तानी टीम यहां सैफ कप में भाग लेगी. छह बार के विजेता भारत और पाकिस्तान को सैफ सुजुकी कप 2015 में एक ही ग्रुप में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत पाक क्रिकेट संबंधों की बहाली पर अनिश्चितता के बादलों के बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आज यकीन जताया है कि इस साल के आखिर में पाकिस्तानी टीम यहां सैफ कप में भाग लेगी.

छह बार के विजेता भारत और पाकिस्तान को सैफ सुजुकी कप 2015 में एक ही ग्रुप में रखा गया है. पाकिस्तान फुटबाल टीम ने इस टूर्नामेंट में हमेशा भाग लिया है. एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने यहां टूर्नामेंट के लांच के बाद कहा , पाकिस्तान 2011 में भी यहां खेलने आया था और पिछले साल बेंगलूर में हमने दो दोस्ताना मैच खेले. सरकार से जरुरी अनुमति ली जायेगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत आयेगी.

यह पूछने पर कि सरकार से अनुमति नहीं मिलने पर क्या करेंगे, दास ने कहा , समय आने पर देखेंगे. हमें कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही. प्रक्रिया का पालन करना जरुरी है. हो सकता है कि दूसरे मामलों में प्रकिया का सही ढंग से पालन नहीं किया गया हो. भारत के अलावा ग्रुप ए में नेपाल, श्रीलंका और पाकिस्तान है. गत चैम्पियन अफगानिस्तान, मालदीव, भूटान और बांग्लादेश ग्रुप बी में है. सैफ कप का नौवां सत्र केरल के तिरुवनंतपुरम में 23 दिसंबर से तीन जनवरी तक खेला जायेगा.

सैफ अध्यक्ष और बांग्लादेश फुटबॉल के प्रमुख काजी मोहम्मद सलाहुद्दीन ने कहा , दक्षिण एशियाई फुटबॉल तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमें गर्व है कि सैफ चैम्पियनशिप दक्षिण एशिया का शीर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola