आखिरकार टीओपी योजना में शामिल हुए ज्वाला और अश्विनी

नयी दिल्ली: काफी विलंब के बाद खेल मंत्रालय ने आखिरकार ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को टीओपी योजना में शामिल करके मंत्रालय और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के खिलाफ पक्षपात की इन दोनों की शिकायत से उपजे विवाद पर विराम लगा दिया. ज्वाला और अश्विनी के अलावा पुरुष युगल जोडी सुमित रेड्डी और मनु […]
नयी दिल्ली: काफी विलंब के बाद खेल मंत्रालय ने आखिरकार ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को टीओपी योजना में शामिल करके मंत्रालय और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के खिलाफ पक्षपात की इन दोनों की शिकायत से उपजे विवाद पर विराम लगा दिया. ज्वाला और अश्विनी के अलावा पुरुष युगल जोडी सुमित रेड्डी और मनु अत्री को भी टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में शामिल किया गया है. मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ बैडमिंटन खिलाडी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा, सुमीत रेड्डी और मनु अत्री को टीओपी योजना के तहत चुना गया है.
इन्हें रियो ओलंपिक 2016 की तैयारी के लिये एनएसडीएफ से वित्तीय सहायता मिलेगी.” मलेशिया के मशहूर युगल कोच किम तान हर के साथ भी भारतीय बैडमिंटन संघ ने पांच साल का करार किया है. मंत्रालय ने कहा कि अब युगल खिलाडी अगले साल रियो दि जिनेरियो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी की रणनीति बना सकते हैं. इसने कहा ,‘‘ इन खिलाडियों को भेजे गए पत्र में खेल मंत्रालय ने उनसे युगल मुख्य कोच से मशविरा करके अपनी रणनीति बनाने और जरुरतों की सूची भेजने को कहा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










