यूएस ओपन जीतने पर सानिया को बधाईयों का तांता

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न हस्तियों ने मार्तिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीतने पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बधाई दी है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विटर पर लिखा , सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस को अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीतने पर […]
नयी दिल्ली : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न हस्तियों ने मार्तिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीतने पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को बधाई दी है. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्विटर पर लिखा , सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस को अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई. बेहरीन उपलब्धि. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया , सानिया मिर्जा और मार्तिना हिंगिस को इस शानदार जीत पर बधाई. आपकी उपलब्धियां हमें गौरवान्वित करती हैं.
सानिया ने इस पर जवाब में लिखा है , आपकी शुभकामनाओं के लिये धन्यवाद सर. सानिया ने स्विटजरलैंड की हिंगिस के साथ कल कासे डेलाक्वा और यारोस्लावा श्वेदोवा को 6.3, 6.3 से हराकर अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीता. विम्बलडन के बाद यह सानिया का लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम और कैरियर का पांचवां ग्रैंडस्लैम खिताब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




