ePaper

अभी संन्यास नहीं लेंगे रोजर फेडरर, अटकलबाजी पर विराम लगाया

Updated at : 14 Sep 2015 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
अभी संन्यास नहीं लेंगे रोजर फेडरर, अटकलबाजी पर विराम लगाया

न्यूयार्क : नोवाक जोकोविच से अमेरिकी ओपन फाइनल में मिली हार के बावजूद रोजर फेडरर ने कहा है कि वह 2016 अमेरिकी ओपन में वापसी करेंगे. अगले बरस 35 साल के होने जा रहे फेडरर ने अपना पांचवां अमेरिकी ओपन खिताब 2008 में जीता था. पुरस्कार समारोह में उन्होंने संकेत दिया कि महिला चैम्पियन फ्लाविया […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : नोवाक जोकोविच से अमेरिकी ओपन फाइनल में मिली हार के बावजूद रोजर फेडरर ने कहा है कि वह 2016 अमेरिकी ओपन में वापसी करेंगे. अगले बरस 35 साल के होने जा रहे फेडरर ने अपना पांचवां अमेरिकी ओपन खिताब 2008 में जीता था. पुरस्कार समारोह में उन्होंने संकेत दिया कि महिला चैम्पियन फ्लाविया पेनेटा की तरह उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है.

सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन ने कहा , मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं. मुझे लगता है कि यह सही दिशा में जा रहा है. मैं 2009 के बाद पहली बार यहां फाइनल में पहुंचा. मुझे इस खेल से प्यार है और मेरा जुनून कम नहीं हुआ है. मैं अगले साल आप लोगों से फिर मिलूंगा.

फेडरर का पिछले 45 साल में सबसे उम्रदराज अमेरिकी ओपन बनने का सपना भी टूट गया. केन रोसवेल ने 1970 में 35 बरस की उम्र में यह खिताब जीता था. फेडरर ने कहा , मैं बहुत निराश हूं. मेरे पास मौका था लेकिन नोवाक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. यह कठिन मैच था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola