मेस्सी के गोल से बार्सीलोना जीता, रोनाल्डो ने पांच गोल दागे

मैड्रिड : लियोनल मेस्सी ने अपने दूसरे बेटे के जन्म का जश्न मनाते हुए स्थानापन्न खिलाड़ी के रुप में उतरकर बार्सीलोना को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में पिछडने के बाद एटलेटिको मैड्रिड पर 2-1 की महत्वपूर्ण जीत दिलाई. इस बीच रीयाल मैड्रिड ने इस्पानयोल को 6-0 से रौंदकर लीग के शीर्ष पर बार्सीलोना पर दो […]
मैड्रिड : लियोनल मेस्सी ने अपने दूसरे बेटे के जन्म का जश्न मनाते हुए स्थानापन्न खिलाड़ी के रुप में उतरकर बार्सीलोना को ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में पिछडने के बाद एटलेटिको मैड्रिड पर 2-1 की महत्वपूर्ण जीत दिलाई.
इस बीच रीयाल मैड्रिड ने इस्पानयोल को 6-0 से रौंदकर लीग के शीर्ष पर बार्सीलोना पर दो अंक की बढ़त बरकरार रखी है. इस जीत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पांच गोल दागे और वह ला लीगा में क्लब की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
रोनाल्डो के नाम पर अब ला लीगा में 330 गोल दर्ज हो गए हैं और उन्होंने क्लब की ओर से सर्वाधिक गोल दागने वालों की सूची में राउल और एल्फ्रेडो डि स्टेफानो को पीछे छोड़ दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




