पेनेटा ने अमेरिकी ओपन खिताब के साथ संन्यास लिया

Published at :13 Sep 2015 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
पेनेटा ने अमेरिकी ओपन खिताब के साथ संन्यास लिया

न्यूयार्क: इटली की फ्लाविया पेनेटा ने आज यहां अमेरिकी ओपन महिला एकल फाइनल में हमवतन रोबर्टा विंची को 7-6, 6-2 से हराकर करियर का पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ टेनिस को अलविदा कह दिया.पेनेटा ने 93 मिनट में जीत दर्ज की और 33 साल की यह खिलाडी ओपन युग में पहली बार ग्रैंडस्लैम […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: इटली की फ्लाविया पेनेटा ने आज यहां अमेरिकी ओपन महिला एकल फाइनल में हमवतन रोबर्टा विंची को 7-6, 6-2 से हराकर करियर का पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ टेनिस को अलविदा कह दिया.पेनेटा ने 93 मिनट में जीत दर्ज की और 33 साल की यह खिलाडी ओपन युग में पहली बार ग्रैंडस्लैम महिला चैम्पियन बनने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाडी है.

पेनेटा ने कहा, ‘‘यह सपना साकार होने की तरह है.’ लेकिन विजेता ट्राफी लेने के कुछ देर बाद ही पेनेटा ने कहा कि उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है. पेनेटा ने कहा, ‘‘मैं इसी तरीके से टेनिस को अलविदा कहना चाहती थी। मैं काफी खुश हूं।’ इससे पहले मेजर एकल महिला खिताब जीतने वाली इटली की एकमात्र खिलाडी फ्रांसिस्का शियावोन थी जिन्हों ने 2010 में फ्रेंच ओपन के साथ पहली बार खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला का तत्कालीन रिकार्ड 29 बरस की उम्र में बनाया था. ओपन युग में इस पहले आल इटली महिला ग्रैंडस्लैम फाइनल को देखने के लिए आर्थर ऐश स्टेडियम में 23771 दर्शकों के बीच इटली के प्रधानमंत्री मातेयो रेंजी भी मौजूद थे.

इस जीत से पेनेटा को 33 लाख डालर की इनामी राशि मिली जबकि उप विजेता रोबर्टा को 16 लाख डालर से संतोष करना पडा.पेनेटा ने इससे पहले इस साल कुल मिलाकर केवल 712401 डालर की राशि जीती थी जबकि रोबर्टा की 2015 की इनामी राशि 422158 थी.
पेनेटा ने अपना पहला खिताब अपने 49वें ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में जीता जो किसी महिला मेजर चैम्पियन के लिए पहला खिताब जीतने के लिए सर्वाधिक टूर्नामेंट हैं. यह फ्रांस के मारिन बार्तोली की तुलना में दो अधिक हैं जिन्होंेने 2013 में विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था.
दुनिया की 26वें नंबर की खिलाडी पेनेटा और 43वें नंबर की रोबर्टा दोनों ही अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेल रही थी.रोबर्टा ने सेमीफाइनल में सेरेना विलियम्स को हराकर उनकी कैलेंडर स्लैम पूरा करने की उम्मीदों को ध्वस्त किया था जबकि पेनेटा ने दूसरे नंबर की रोमानिया की खिलाडी सिमोना हालेप को हराया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola