विंबलडन : आज फाइनल में सेरेना विलियम्स और गार्बाइन मुगुरुजा की भिड़ंत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लंदन : विश्व की नंबर एक खिलाडी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा पर पिछले 11 साल से चला रहा अपना दबदबा बरकरार रखते हुए आज यहां सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा से होगा जो पहली बार […]
विज्ञापन
लंदन : विश्व की नंबर एक खिलाडी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा पर पिछले 11 साल से चला रहा अपना दबदबा बरकरार रखते हुए आज यहां सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा से होगा जो पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंची हैं.
शारापोवा 2004 से सेरेना को नहीं हरा पायी है और विंबलडन सेमीफाइनल में भी पुरानी कहानी ही दोहरायी गयी. अमेरिकी खिलाडी सेरेना ने इस रुसी स्टार को एक घंटे 18 मिनट तक चले मैच में 6-2, 6-4 से हराकर आल इंग्लैंड क्लब में अपने छठे खिताब के करीब मजबूत कदम बढाये. यह उनकी शारापोवा पर लगातार 17वीं जीत है.
इससे पहले 20वीं वरीयता प्राप्त मुगुरुजा ने पोलैंड की 13वीं वरीय अग्निस्जका रादवांस्का को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया. वह पिछले 19 साल में विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाली पहली स्पेनिश महिला खिलाडी है. उनसे पहले फाइनल में पहुंचने वाली आखिरी स्पेनिश खिलाडी अरांत्सा सांचेज विकारियो : 1996 में : थी. कोंचिता मार्टिनेज ( 1994 ) यहां चैंपियन बनने वाली आखिरी स्पेनिश महिला थी.
पांच बार की चैंपियन और आठवीं बार यहां विंबलडन फाइनल में पहुंची सेरेना अपने करियर में दूसरी बार चारों ग्रैंडस्लैम को एक समय में अपने नाम करके ‘सेरेना स्लैम’ पूरा करने की कोशिश करेंगी. उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन जीतने के बाद इस साल आस्ट्रेलियाई और फ्रेंच ओपन के खिताब अपने नाम किये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










