ePaper

रियो 2016 मेरा आखिरी ओलंपिक होगा : सुशील

Updated at : 07 Jul 2015 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
रियो 2016 मेरा आखिरी ओलंपिक होगा : सुशील

नयी दिल्ली : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने आज कहा कि रियो डि जनेरियो में 2016 में होने वाले ओलंपिक में वह अंतिम बार खेलों के महाकुंभ में शिरकत करेंगे लेकिन वह अपने संन्यास पर अंतिम फैसला ब्राजील खेलों के बाद करेंगे. भारत के अब तक के महानतम व्यक्तिगत ओलंपियन सुशील […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने आज कहा कि रियो डि जनेरियो में 2016 में होने वाले ओलंपिक में वह अंतिम बार खेलों के महाकुंभ में शिरकत करेंगे लेकिन वह अपने संन्यास पर अंतिम फैसला ब्राजील खेलों के बाद करेंगे.

भारत के अब तक के महानतम व्यक्तिगत ओलंपियन सुशील ने कहा, जहां तक ओलंपिक का सवाल है तो 2016 रियो में मैं अंतिम बार खेलता हुआ दिखूंगा. संन्यास के बारे में मैंने अभी नहीं सोचा है, रियो खेल खत्म होने के बाद मैं इस पर फैसला करुंगा. फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रियो पर है और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं. सुशील चोट के कारण आगामी विश्व चैम्पियनशिप में भी हिस्सा नहीं लेंगे. चोट के कारण वह आज चयन ट्रायल में भी हिस्सा नहीं ले पाए.

सुशील ने कहा कि वह अपने गुरु और ससुर सतपाल से सलाह मशविरे के बाद ही संन्यास पर फैसला करेंगे. उन्होंने कहा, मेरे गुरु सतपाल जी ने मुझे कहा है कि रियो ओलंपिक के बाद फैसला करेंगे और वह जो भी कहेंगे, मैं वैसा ही करुंगा. उन्होंने जो भी कहा मैंने वो हमेशा माना है और इस बार भी फैसला करने से पहले मैं उनसे बात करुंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola