प्रधानमंत्री ने ज्वाला और अश्विनी को खिताब जीतने पर बधाई दी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय बैडमिंटन खिलाडियों ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को कनाडा ओपन महिला युगल का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस शानदार जीत के लिए इस जोडी पर गर्व है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, कनाडा ओपन में इस शानदार जीत के लिए अश्विनी […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय बैडमिंटन खिलाडियों ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को कनाडा ओपन महिला युगल का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें इस शानदार जीत के लिए इस जोडी पर गर्व है.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, कनाडा ओपन में इस शानदार जीत के लिए अश्विनी और ज्वाला गुट्टा पर काफी गर्व है. शानदार खिलाडियों को बधाई. ज्वाला और अश्विनी ने आज कनाडा के कालगेरी में एफजे मस्किंस और सेलेना पिएक की नीदरलैंड की शीर्ष वरीय जोडी को हराकर कनाडा ओपन महिला युगल का खिताब जीता. भारत की तीसरी वरीय जोडी ने 35 मिनट में 21-19, 21-16 से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










