राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई अनियमितता नहीं मिली : सीबीआई

Published at :23 Jun 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में कोई अनियमितता नहीं मिली : सीबीआई

कोच्चि : सीबीआई ने आज केरल उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि उसे प्राथमिक जांच में राज्य में 35वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज करने का कोई आधार नहीं मिला. इससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी विधायक वी शिवाकुट्टी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर उनके द्वारा एर्नाकुलम के सीबीआई […]

विज्ञापन

कोच्चि : सीबीआई ने आज केरल उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि उसे प्राथमिक जांच में राज्य में 35वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मामला दर्ज करने का कोई आधार नहीं मिला.

इससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी विधायक वी शिवाकुट्टी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर उनके द्वारा एर्नाकुलम के सीबीआई अधीक्षक के पास दायर शिकायत के आधार पर सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश देने का आग्रह किया था. उन्होंने सीबीआई पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में ढिलायी बरतने का आरोप भी लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola