ePaper

Kashmiri Dum Aloo Recipe: कश्मीरी फ्लेवर और रिच ग्रेवी में डूबे दम आलू आएंगे सभी को पसंद, दिखने में शानदार और स्वाद में भी लाजवाब

Updated at : 10 Dec 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
kashmiri dum aloo recipe

कश्मीरी दम आलू AI generated image

Kashmiri Dum Aloo Recipe: कश्मीरी दम आलू सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि दिखने में भी बेहद अट्रैक्टिव होते हैं. घर पर इसे बनाना काफी आसान होता है और इसका स्वाद भी बिलकुल रेस्टोरेंट जैसा ही लगता है. आप इस डिश को घर पर बनाकर सभी को इम्प्रेस कर सकते हैं.

विज्ञापन

Kashmiri Dum Aloo Recipe: कश्मीरी डिशेज की जब बात आती है तो हमारे दिमाग में कई तरह के नाम आते हैं और साथ ही हम उनकी खुशबू, रंग और मसालों का जो यूनिक कॉम्बिनेशन को महसूस भी कर पाते हैं. इन्हीं डिशेज में से एक डिश है कश्मीरी दम आलू. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह सिर्फ खाने में जबरदस्त नहीं लगती है बल्कि इसका जो लुक होता है वह भी काफी अट्रैक्टिव होता है. सॉफ्ट, मसालेदार और लाल-गुलाबी ग्रेवी में डूबे इन आलूओं को अपनी प्लेट में सजा हुआ देखते हैं तो आपके मुंह में पानी आ ही जाता है. आप इसे आसानी से घर पर ही बना सकते हैं और इसे गर्मागर्म रोटियों के साथ, पराठे के साथ या फिर जीरा राइस के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. घर पर बनी यह देश बिलकुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद आपको देती है. तो चलिए तारीफ बटोरने वाली इस डिश को बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.

कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • छोटे आलू – 500 ग्राम
  • दही – आधा कप
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • पिसा हुआ काजू – 2 बड़े चम्मच
  • तेल – तलने के लिए और ग्रेवी के लिए 2 बड़े चम्मच
  • प्याज – 1 मीडियम साइज का बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • पानी – आवश्यकता अनुसार
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया – डेकोरेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Sabudana Aloo Khichdi Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं नॉन-स्टिकी और टेस्टी साबूदाना आलू खिचड़ी, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

कश्मीरी दम आलू बनाने बनाने की आसान रेसिपी

  • कश्मीरी दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले छोटे आलूओं को अच्छे से धोकर उबाल लें या हल्का सा तल लें. आलूओं के छिलकों को रहने दें. ऐसा करने से टेस्ट और न्यूट्रिशन दोनों काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं.
  • इसके बाद एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और इसमें बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट और भून लें.
  • अब इसमें हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें. थोड़ी देर भूनने के बाद दही डालें और अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले दही में अच्छी तरह घुल जाएं.
  • इसके बाद इसमें पिसा हुआ काजू डालें और 2 से 3 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को अपने हिसाब से गाढ़ा बनाएं.
  • इसके बाद उबले या तले हुए आलू ग्रेवी में डालें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि आलू मसालों में अच्छे से दम लें.
  • पकने के बाद ऊपर से थोड़ा गरम मसाला छिड़कें और हरे धनिये से सजाएं.

यह भी पढ़ें: Patta Gobhi Kofta Curry: पत्तागोभी अब नहीं रही बोरिंग! स्वादिष्ट और फ्लेवर रिच ये कोफ्ता करी हमेशा के लिए बन जाएगी आपकी फेवरेट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola