महिला फुटबॉल विश्व कप : लूसी ब्रोंजे के गोल से इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में

ओटावा : महिला फुटबाल विश्व कप में दूसरे हाफ में डिफेंडर लूसी ब्रोंजे के शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने नार्वे को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. दुनिया की छठे नंबर की टीम इंग्लैंड 54वें मिनट में 0-1 से पिछड़ गयी, जब 1995 के चैंपियन नार्वे की ओर से सोलवेग गुलब्रांडसेन ने […]
ओटावा : महिला फुटबाल विश्व कप में दूसरे हाफ में डिफेंडर लूसी ब्रोंजे के शानदार गोल की बदौलत इंग्लैंड ने नार्वे को 2-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. दुनिया की छठे नंबर की टीम इंग्लैंड 54वें मिनट में 0-1 से पिछड़ गयी, जब 1995 के चैंपियन नार्वे की ओर से सोलवेग गुलब्रांडसेन ने गोल दागा.
इस हार के साथ ही यूरोपीय कप का उप विजेता, 2000 का ओलंपिक चैंपियन और 1995 का विश्व चैंपियन नार्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया.दुनिया की 11वें नंबर की टीम नार्वे ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही थी और पिछले हफ्ते दो बार के चैम्पियन जर्मनी को उसने 1-1 से बराबरी पर रोका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










