राष्ट्रमंडल टेबल टेनिसः भारत को दो रजत व सात कांस्य

Published at :16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल टेबल टेनिसः भारत को दो रजत व सात कांस्य

नयी दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों ने आज यहां संपन्न 19वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में दो रजत और सात कांस्य पदक सहित रिकार्ड नौ पदक जीते. टूर्नामेंट में हालांकि एक बार फिर सिंगापुर का दबदबा देखने को मिला. मेजबान देश के लिए सौम्यजीत घोष और मौमा दास ने मिश्रित युगल में रजत पदक जीता जबकि एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय खिलाड़ियों ने आज यहां संपन्न 19वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में दो रजत और सात कांस्य पदक सहित रिकार्ड नौ पदक जीते. टूर्नामेंट में हालांकि एक बार फिर सिंगापुर का दबदबा देखने को मिला.

मेजबान देश के लिए सौम्यजीत घोष और मौमा दास ने मिश्रित युगल में रजत पदक जीता जबकि एक अन्य रजत उसे पुरुष टीम स्पर्धा में मिला.
अचंता शरत कमल को पुरुष एकल जबकि मौमा दास और मनिका बत्र को महिला एकल में अपने अपने मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा. इन्हें कांस्य पदक मिला.

युगल सहित आठ सेमीफाइनल में से छह में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे थे लेकिन कोई भी खिताबी मुकाबले में जगह नहीं बना पाया.
सिंगापुर के खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के अलावा सभी स्वर्ण पदक उसी की झोली में गए.

महिला एकल में कनाडा की मो झांग ने उलटफेर करते हुए दुनिया की 27वें नंबर की सिंगापुर की मेंगयू यू को 4-3 से हराया. वर्ष 2003 में चीन से कनाडा गई झांग ने तेज शुरुआत करते हुए पहले तीन गेम 11 . 6 के समान स्कोर से जीतकर 3-0 की बढ़त बनाई लेकिन मेंगयू ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया. झांग ने इसके बाद अंतिम और निर्णायक गेम में बाजी मारते हुए खिताब जीत लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola