सानिया मिर्जा युगल रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं जबकि हाल ही में स्टुटगार्ट ओपन खिताब जीतने वाले रोहन बोपन्ना ने एटीपी रैंकिंग में 18वां स्थान बरकरार रखा है. इस महीने की शुरुआत में फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई सानिया युगल रैंकिंग में शीर्ष […]
नयी दिल्ली : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ताजा डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं जबकि हाल ही में स्टुटगार्ट ओपन खिताब जीतने वाले रोहन बोपन्ना ने एटीपी रैंकिंग में 18वां स्थान बरकरार रखा है.
इस महीने की शुरुआत में फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई सानिया युगल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं जबकि उनकी जोडीदार स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस दूसरे स्थान पर हैं. सानिया और हिंगिस की जोडी ‘रोड टू सिंगापुर’ रेस में दूसरे स्थान पर हैं. अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और फ्रेंच ओपन उपविजेता चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा की जोडी शीर्ष पर हे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




