फुटबॉल के विकास के लिए साइ और एआईएफएफ ने हाथ मिलाये

Published at :13 Jun 2015 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल के विकास के लिए साइ और एआईएफएफ ने हाथ मिलाये

नये दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फुटबॉल के विकास के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर इस्ताक्षर किए हैं. बेंगलुरु में कल खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत फुटबाल के विकास और खेल की पहुंच बढ़ाने के लिए एआईएफएफ […]

विज्ञापन

नये दिल्ली : भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने फुटबॉल के विकास के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर इस्ताक्षर किए हैं.

बेंगलुरु में कल खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल की मौजूदगी में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इसके तहत फुटबाल के विकास और खेल की पहुंच बढ़ाने के लिए एआईएफएफ और सरकार के बीच करीबी साझेदारी का विस्तृत खाका तैयार किया गया है. साइ ने विज्ञप्ति में कहा कि इसमें कोच शिक्षा, प्रतिभा पहचान, प्रतिभा विकास और बुनियादी ढांचे का सर्वश्रेष्ठ स्तर पर इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर योजना बनाई गई है. सोनोवाल ने कहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर फुटबॉल के विकास के लिए अहम कदम है.

उन्होंने कहा, यह भारतीय फुटबॉल के लिए अहम मौका है और यह गर्व की बात है कि साइ एआईएफएफ के साथ साझेदारी कर रहा है. भारत में 2017 में होने वाले फीफा अंडर 17 विश्व कप के दौरान साइ के एक स्टेडियम और कुछ ट्रेनिंग केंद्रों के इस्तेमाल को लेकर पहले ही अस्थाई तौर पर स्वीकृति दी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola