बेंगलुरु को अब भी मिल सकती है अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी

Published at :11 Jun 2015 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु को अब भी मिल सकती है अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी

बेंगलुरु : फीफा के प्रतिनिधि और टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने आज 2017 अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी की शहर की उम्मीदों को जीवंत रखते हुए कहा कि अगले साल जनवरी से पहले अगर कुछ विकास हुआ तो खेल की वैश्विक संस्था नये स्टेडियम पर फैसला करेगी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और भारतीय […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : फीफा के प्रतिनिधि और टूर्नामेंट निदेशक जेवियर सेप्पी ने आज 2017 अंडर 17 विश्व कप की मेजबानी की शहर की उम्मीदों को जीवंत रखते हुए कहा कि अगले साल जनवरी से पहले अगर कुछ विकास हुआ तो खेल की वैश्विक संस्था नये स्टेडियम पर फैसला करेगी.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बीच सहयोग के करार पर हस्ताक्षर के मौके पर सेप्पी ने संवाददाताओं से कहा, अगर जनवरी 2016 से पहले नये स्टेडियम में कुछ विकास हुआ तो मुझे बेंगलुरु का दौरा करने और स्टेडियम को स्वीकृति देने में खुशी होगी. एक सवाल के जवाब में सेप्पी ने कहा कि फीफा के पास स्टेडियम का निर्माण पूर्ण होने का इंतजार करने के लिए जनवरी 2017 तक का समय है.

उन्होंने कहा, फीफा के प्रतियोगिता निदेशक कोलिन स्मिथ ने 21 मई को भारत का दौरा किया था और स्पष्ट तौर पर कहा था कि फीफा को स्टेडियम प्रतियोगिता से 12 से नौ महीने पहले तैयार चाहिए. यह प्रतियोगिता सितंबर और अक्तूबर 2017 के बीच होगी. हम जनवरी 2017 की समयसीमा पर गौर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola