ePaper

अपने खाते में और ग्रैंडस्लेम जोड़कर संन्यास लेना चाहती हैं सानिया मिर्जा

Updated at : 16 Apr 2015 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
अपने खाते में और ग्रैंडस्लेम जोड़कर संन्यास लेना चाहती हैं सानिया मिर्जा

हैदराबाद : विश्व महिला युगल रैंकिंग में नंबर एक बनी भारतीय स्टार टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने आज कहा कि वह संन्यास लेने से पहले और अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना चाहती हैं. हाल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी सानिया ने मिश्रित युगल में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं. सानिया ने संवाददाताओं से कहा, […]

विज्ञापन

हैदराबाद : विश्व महिला युगल रैंकिंग में नंबर एक बनी भारतीय स्टार टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने आज कहा कि वह संन्यास लेने से पहले और अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना चाहती हैं. हाल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी सानिया ने मिश्रित युगल में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं.

सानिया ने संवाददाताओं से कहा, मुझे टेनिस खेलना पसंद है. मुझे अभ्यास और कडी मेहनत करना पसंद है. मुझे प्रतिस्पर्धा पसंद है. मैं जब तक लुत्फ उठाती रहूंगी तब तक खेलती रहूंगी. मैं अधिक उपलब्धि हासिल करना चाहती हूं. बेशक कभी कोई चीज पर्याप्त नहीं होती. अगर रोजर फेडरर आज भी खेल रहा है तो सभी को खेलना चाहिए. संन्यास लेने से पहले मैं कुछ और ग्रैंडस्लैम जीतना चाहती हूं. कुछ बडे टूर्नामेंट होने वाले हैं.

यहां फेड कप में भारत की कप्तानी कर रही सानिया ने कहा, मैं रविवार रात को स्टुटगार्ट जा रही हूं. एक सवाल के जवाब में सानिया ने कहा कि वह मार्टिन हिंगिस के साथ जोड़ी बनाए रखेंगी जिसके साथ वह काफी सफल रही हैं. सानिया ने कहा कि 2010 में शादी करना और सिर्फ युगल मुकाबलों को खेलना उनके करियर के दो सबसे महत्वपूर्ण फैसले हैं.

उन्होंने कहा, वर्ष 2010 में मैंने सोचा कि मेरा करियर खत्म हो गया. मेरी कलाई में समस्या थी और मैं अपने बालों में कंघी तक नहीं कर पा रही थी. उस समय टेनिस खेलने का सवाल ही नहीं था. इसलिए मेरा एक फैसला शादी करने का था. दूसरा फैसला मैंने तब किया जब मैं युगल खेलने लगी. उस समय यह कडा फैसला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola