शीर्ष पर पहुंचना हर किसी का सपना होता है : सानिया मिर्जा

चार्ल्सटन : युगल रैंकिंग में चोटी पर पहुंची पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने आज कहा कि हर किसी का सपना एक दिन नंबर वन तक पहुंचना होता है. सानिया ने जीत के बाद कहा, ‘हर किसी का बचपन से सपना नंबर वन बनना होता है.’ उसने इस सफलता का श्रेय अपनी जोडीदार […]
चार्ल्सटन : युगल रैंकिंग में चोटी पर पहुंची पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने आज कहा कि हर किसी का सपना एक दिन नंबर वन तक पहुंचना होता है. सानिया ने जीत के बाद कहा, ‘हर किसी का बचपन से सपना नंबर वन बनना होता है.’
उसने इस सफलता का श्रेय अपनी जोडीदार मार्तिना हिंगिस को देते हुए कहा, ‘यह सफलता मिलने पर उनसे बेहतर जोडीदार नहीं हो सकता था. जब हम यहां आये थे तब हमारे जेहन में नंबर वन रैंकिंग हासिल करने का लक्ष्य था. उन्होंने मेरी मदद की. वह बेहतरीन इंसान और शानदार खिलाडी है. हम दुनिया की नंबर एक टीम भी बन गये हैं.’ सानिया ने कहा, ‘उम्मीद है कि हम कई टूर्नामेंट और जीतेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




