इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में हो सकती है साइना और कैरोलीना की भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की साइना नेहवाल और विश्व चैंपियन कैरोलीना मारिन ऑल इंग्लैंड बैंडमिंटन के फाइनल की तरह यहां 24 मार्च से शुरू हो रहे इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में भी आमने- सामने हो सकती हैं क्योंकि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को पहली और दूसरी वरीयता दी गयी है. साइना और कैरोलीन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की साइना नेहवाल और विश्व चैंपियन कैरोलीना मारिन ऑल इंग्लैंड बैंडमिंटन के फाइनल की तरह यहां 24 मार्च से शुरू हो रहे इंडिया ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में भी आमने- सामने हो सकती हैं क्योंकि इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को पहली और दूसरी वरीयता दी गयी है.

साइना और कैरोलीन इस साल दो टूर्नामेंटों के फाइनल में एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं. साइना ने जहां सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में जीत दर्ज की थी वहीं आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में कैरोलीना ने बाजी मारी.साइना और कैरोलीना को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में खास परेशानी नहीं होनी चाहिए. साइना को अंतिम आठ के मुकाबले में चीनी ताइपे की पाइ यू पो जबकि कैरोलीना को जापान की छठी वरीय ओकुहारा नोजोमी से भिडना पड़ सकता है.

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में क्वालीफायर से खेलना होगा जबकि दूसरे दौर में उनका सामना राष्ट्रीय चैम्पियन जी रुतविका शिवानी से हो सकत है. कैरोलीना अपने अभियान की शुरुआत भारत की रितुपर्णा दास के खिलाफ करेंगी.

फाइनल के सफर के दौरान साइना को सबसे बड़ी बाधा का सामना सेमीफाइनल में चीन की शिन ल्यू के रूप में करना पड़ सकता है. साइना ने चीन की इस खिलाड़ी के खिलाफ अब तक दोनों मुकाबले जीते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola