ओलंपिक में सोना जीतो, छह करोड़ पाओ
रोहतक : हरियाणा सरकार ने आज नयी खेल नीति के तहत खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिये कई नये उपाय किये जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढोतरी भी शामिल है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यहां एक समारोह में नई खेल नीति का अनावरण करते […]
रोहतक : हरियाणा सरकार ने आज नयी खेल नीति के तहत खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिये कई नये उपाय किये जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढोतरी भी शामिल है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज यहां एक समारोह में नई खेल नीति का अनावरण करते हुए यह घोषणाएं की.
ये पुरस्कार उन खिलाडियों को दिये जाएंगे जिन्होंने खेलों के क्षेत्र में बेजोड प्रदर्शन किया हो. हरियाणा के ओलंपिक और परालंपिक स्वर्ण पदक विजेता को अब पांच के बजाय छह करोड़ रुपये मिलेंगे. रजत पदक विजेता को तीन के बजाय पांच करोड और कांस्य पदक विजेता को दो के बजाय ढाई करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी. इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर ही खिलाडियों को 15 लाख रुपये मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










