चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भिड़ेंग पेस-भूपति
चेन्नई : भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने अपने हमवतन साथी साकेत मैनेनी के साथ मिलकर डबल्स प्री-क्वार्टरफाइनल मैच को एक कड़े मुकाबले में जीत लिया और अब उनके प्रशंसकों को उनके पूर्व साथी लियेंडर पेस के साथ यहां एटीपी चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उनके मुकाबले का इंतजार है. भूपति और मैनेनी द्वारा प्री-क्वार्टरफाइनल […]
चेन्नई : भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने अपने हमवतन साथी साकेत मैनेनी के साथ मिलकर डबल्स प्री-क्वार्टरफाइनल मैच को एक कड़े मुकाबले में जीत लिया और अब उनके प्रशंसकों को उनके पूर्व साथी लियेंडर पेस के साथ यहां एटीपी चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उनके मुकाबले का इंतजार है.
भूपति और मैनेनी द्वारा प्री-क्वार्टरफाइनल मैच में सूद बंधुओं चंद्रिल तथा लक्षित को 6-7, 6-4, 10-6 से हराये जाने के बाद भारतीय टेनिस प्रशंसकों को भूपति और पेस के बीच देश में दूसरी बार मुकाबले का इंतजार है.
पेस अपने दक्षिण अफ्रीकी साझेदार रावेन क्लासेन के साथ कल देर रात होने वाले क्वार्टरफाइनल में भूपति-मैनेनी से टकरायेंगे.भारत के शीर्ष डबल्स महारथी माने जाने वाले भूपति मार्च 2014 के बाद आज कोर्ट में लौटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










