समय खत्म हो रहा है….NTA ने कहा, नीट री-एग्जाम की आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने का आज आखिरी मौका 

Updated:
विज्ञापन

नीट री-एग्जाम आंसर की

NEET Re Exam Answer Key 2026: नीट री-एग्जाम आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका. ऑब्जेक्शन करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

विज्ञापन

NEET Re Exam Answer Key 2026: नीट यूजी री-एग्जाम की आंसर की पर आपत्ति करने का आज आखिरी मौका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी कि 28 जून 2026 के बाद आंसर की पर चैलेंज दर्ज करने वाली ऑनलाइन विंडो को पूरी तरह बंद कर देगी. ऐसे में अगर किसी स्टूडेंट को आपत्ति दर्ज करनी है तो वे जल्दी करें. आपत्ति दर्ज करने के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

NTA ने कहा तेजी से खत्म हो रहा है समय

NTA ने एक ट्वीट के माध्यम से छात्रों को सूचित किया कि सभी छात्र नीट री-एग्जाम की आंसर की पर आपत्ति कर लें. समय तेजी से खत्म हो रहा है. 28 जून रात 11:50 के बाद नहीं आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.

आगे NTA ने कहा कि नीट री-एग्जाम यदि आपको किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो बिना देर किए अपना चैलेंज सबमिट करें. आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें.

NEET Re Exam Answer Key Objection: कैसे दर्ज करें आपत्ति?

स्टेप 1: NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर NEET UG 2026 Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज कर लॉगिन करें.
स्टेप 4: Challenge Answer Key का ऑप्शन चुनें.
स्टेप 5: जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें.
स्टेप 6: अपने सही उत्तर के समर्थन में उपलब्ध डॉक्यूमेंट/संदर्भ (यदि मांगा गया हो) अपलोड करें.
स्टेप 7: जितने भी प्रश्न पर आपने आपत्ति दर्ज की है उसके लिए फीस भुगतान करें.
स्टेप 8: सभी डिटेल्स जांचने के बाद Submit पर क्लिक करें.
स्टेप 9: फ्यूचर के लिए कन्फर्मेशन पेज/रसीद डाउनलोड कर सेव कर लें.

21 जून को हुआ था NEET री-एग्जाम

नीट यूजी परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी. पेपर लीक आशंकाओं के बीच इसे रद्द कर दिया गया है. दोबार से परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई. परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र शामिल हुए थे. वहीं आज आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका है. सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद NTA की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बीच करें तैयारी, जानें RTE, NEP और शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण सवाल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola