महाराष्ट्र TET पेपर लीक के बीच करें तैयारी, जानें RTE, NEP और शिक्षा से जुड़े 10 महत्वपूर्ण सवाल
बुक्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
MAHA TET Quiz: महाराष्ट्र TET परीक्षा में साइंस, सोशल साइंस, शिक्षा से जुड़े राइट्स और चाइल्ड डेवलेपमेंट को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करना है तो यहां देखें जरूरी सवालों का ये सेट.
MAHA TET Quiz: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) के पेपर लीक होने की खबरें सामने आने के बाद से अभ्यर्थी परेशान हैं. लेकिन इस समय सभी अभ्यर्थियों को इस तरह की खबरों से दूर रहकर अपनी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए. शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में हर साल बाल विकास, शिक्षण विधियां, RTE Act, NEP और भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए हम लेकर आए हैं MAHA TET Quiz Part-1, जिसमें ऐसे 10 महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं.
प्रश्न 1: भारत में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम किस वर्ष लागू हुआ था?
उत्तर: 2009 (1 अप्रैल 2010 से लागू)
प्रश्न 2: बाल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में ‘निकटस्थ विकास क्षेत्र (Zone of Proximal Development)’ का सिद्धांत किसने दिया था?
उत्तर: लेव वाइगोत्स्की (Lev Vygotsky)
प्रश्न 3: ‘करके सीखना’ (Learning by Doing) का सिद्धांत किस शिक्षाविद से जुड़ा है?
उत्तर: जॉन ड्यूई (John Dewey)
प्रश्न 4: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) किस वर्ष लागू की गई?
उत्तर: 2020
प्रश्न 5: बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या माना जाता है?
उत्तर: शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास का संतुलन
प्रश्न 6: सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (CCE) का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: छात्र के समग्र विकास का मूल्यांकन करना
प्रश्न 7: कक्षा में समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: सभी बच्चों को समान अवसर देकर साथ में शिक्षा प्रदान करना
प्रश्न 8: बुद्धि (Intelligence) के बहु-बौद्धिकता सिद्धांत (Multiple Intelligence Theory) के प्रतिपादक कौन हैं?
उत्तर: हावर्ड गार्डनर (Howard Gardner)
प्रश्न 9: अधिगम (Learning) का सबसे प्रभावी माध्यम क्या माना जाता है?
उत्तर: अनुभव (Experience)
प्रश्न 10: RTE Act के अनुसार प्राथमिक स्तर पर छात्र-शिक्षक अनुपात (PTR) कितना होना चाहिए?
उत्तर: 30:1
इन विषयों की अच्छी तैयारी से परीक्षा में बेहतर स्कोर करने की संभावना बढ़ जाती है. नियमित क्विज हल करने से अवधारणाएं मजबूत होती हैं और रिवीजन भी आसान हो जाता है. MAHA TET Quiz Series के अगले भाग में हम शिक्षा मनोविज्ञान, शिक्षण विधियां और बाल विकास से जुड़े नए महत्वपूर्ण प्रश्न पर बात करेंगे.
यह भी पढ़ें- यूपी होमगार्ड रिजल्ट uppbpb.gov.in पर होगा जारी, इन स्टेप्स की मदद से करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










