बिहारशरीफ में तेज आंधी, वज्रपात और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, लोगों को घरों में रहने की सलाह
प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar Sharif Weather Report : बिहारशरीफ के नौ प्रखंडों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा, लोगों से सतर्क रहने की अपील. जानिए मौसम का हाल.
Bihar Sharif Weather Report : बिहारशरीफ समेत नालंदा जिले के सभी नौ प्रखंडों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो से तीन घंटों के दौरान तेज आंधी, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने लोगों और किसानों से सतर्क रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने नालंदा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे के दौरान जिले में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
बिजली के खंभों और खुले स्थानों से रहें दूर
मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, एकंगरसराय, करायपरसुराय, चंडी, थरथरी, गिरियक, रहुई, सरमेरा, हरनौत और हिलसा प्रखंडों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से पक्के मकानों में शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है.
किसानों के लिए मौसम विभाग की विशेष एडवाइजरी जारी
किसानों के लिए भी विशेष सलाह जारी की गई है. खेतों में काम कर रहे किसानों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने और मौसम सामान्य होने के बाद ही दोबारा खेतों में लौटने को कहा गया है. साथ ही मवेशियों को भी खुले स्थानों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










