बॉक्सिंग इंडिया ने किया खुलासा, सरिता देवी पर प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बॉक्सिंग इंडिया ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में कांस्य पदक स्वीकार नहीं करने के लिये मुक्केबाज लैशराम सरिता देवी पर लगाये गये अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आइबा) के प्रतिबंध के खिलाफ वह अपील नहीं कर सकता है. मुख्य न्यायधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : बॉक्सिंग इंडिया ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों में कांस्य पदक स्वीकार नहीं करने के लिये मुक्केबाज लैशराम सरिता देवी पर लगाये गये अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आइबा) के प्रतिबंध के खिलाफ वह अपील नहीं कर सकता है.
मुख्य न्यायधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति राजीव सहाय की पीठ को बताया गया, भारतीय महिला मुक्केबाज लैशराम सरिता देवी को निलंबित करने के लिये अनुशासनात्मक संस्था (आइबा) के फैसले के लिये कोई अपील नहीं की जा सकती है. अदालत ने आइबा के अनुशासनात्मक आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करते हुए पिछले साल 24 दिसंबर को बॉक्सिंग इंडिया से जवाब मांगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










