साइना की नाराजगी पर झुका खेल मंत्रालय, मिलेगा पद्मभूषण

नयी दिल्ली : साइना नेहवाल के विरोध के बाद अंतत: खेल मंत्रालय ने पद्मभूषण के लिए उनके नाम की अनुशंसा गृहमंत्रालय को कर दी है.सुशील कुमार की तरह साइना नेहवाल का नाम भी स्पेशल केस के रूप में गृहमंत्रालय को भेजा गया है. गौरतलब है कि शनिवार को साइना नेहवाल ने पद्मभूषण के लिए उनका […]
नयी दिल्ली : साइना नेहवाल के विरोध के बाद अंतत: खेल मंत्रालय ने पद्मभूषण के लिए उनके नाम की अनुशंसा गृहमंत्रालय को कर दी है.सुशील कुमार की तरह साइना नेहवाल का नाम भी स्पेशल केस के रूप में गृहमंत्रालय को भेजा गया है.
गौरतलब है कि शनिवार को साइना नेहवाल ने पद्मभूषण के लिए उनका आवदेन खारिज करने की बात उठायी थी और यह कहा कि आखिर क्यों उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद पद्मभूषण के लिए नामित नहीं किया गया, जबकि सुशील कुमार को स्पेशल केस बताकर चार वर्ष के अंदर ही दुबारा पद्म पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.
साइना के विरोध के बाद खेल मंत्रालय की ओर से सफाई आयी और खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मीडिया से मिली है. दरअसल सच्चाई यह है कि साइना का आवेदन उन्हें शनिवार को ही मिला था. जिसपर सोमवार को निर्णय करने की बात सोनोवाल ने कही थी.
सोनोवाल ने बयान में कहा, ‘‘मैंने मीडिया में रिपोर्ट देखी है कि खेल मंत्रालयनेसाइना नेहवाल के नाम की सिफारिश पद्म भूषण के लिए नहीं की. तथ्यों की जांच करने पर मुझे पता चला है कि खेल मंत्रालय को तीन जनवरी 2015 से पहले भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से कोई नामांकन नही मिला था.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




