साइना को मिलेगा पद्मभूषण, खेल मंत्रालय ने की सिफारिश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने देश की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को पद्मभूषण पुरस्कार देने की सिफारिश की है और साथ ही दावा किया कि भारतीय बैडमिंटन संघ ने निर्धारित समय सीमा तक इस खिलाड़ी के नाम की सिफारिश नहीं भेजी थी. खेल मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा, साइना […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : खेल मंत्रालय ने देश की चोटी की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को पद्मभूषण पुरस्कार देने की सिफारिश की है और साथ ही दावा किया कि भारतीय बैडमिंटन संघ ने निर्धारित समय सीमा तक इस खिलाड़ी के नाम की सिफारिश नहीं भेजी थी.
खेल मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा, साइना नेहवाल की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए खेल विभाग ने फैसला किया है कि साइना का नाम पदम भूषण की सिफारिश के लिये गृह मंत्रालय को भेजा जाए हालांकि सिफारिश करने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है.
साइना ने शनिवार को निराशा व्यक्त की थी कि भारतीय बैडमिंटन संघ ने पिछले साल अगस्त में ही उसको पदम भूषण देने की सिफारिश की थी लेकिन खेल मंत्रालय ने नियमों का हवाला देकर इसे ठुकरा दिया था.
लेकिन खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि मंत्रालय को शनिवार को ही साइना का आवेदन प्राप्त हुआ है. खेल मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा, खेल मंत्रालय को भारतीय बैडमिंटन संघ या अन्य किसी भी एजेंसी से 2014 में साइना को पद्मभूषण दिये जाने के संदर्भ में कोई आवेदन नहीं मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










