महिला हॉकी टीम जूनियर विश्व कप के लिये रवाना

Published at :15 Jul 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
महिला हॉकी टीम जूनियर विश्व कप के लिये रवाना

नयी दिल्ली: भारत की 18 सदस्यीय जूनियर महिला हाकी टीम 27 जुलाई से चार अगस्त तक जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में होने वाले एफआईएच विश्व कप में भाग लेने आज रवाना हो गई. सुशीला चानू की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पूल सी में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और रुस के साथ रखा गया है. जूनियर महिला टीम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत की 18 सदस्यीय जूनियर महिला हाकी टीम 27 जुलाई से चार अगस्त तक जर्मनी के मोंशेंग्लाबाख में होने वाले एफआईएच विश्व कप में भाग लेने आज रवाना हो गई. सुशीला चानू की अगुवाई वाली भारतीय टीम को पूल सी में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और रुस के साथ रखा गया है.

जूनियर महिला टीम 27 जुलाई को आस्ट्रेलिया से पहला मैच खेलेगी. फिर 28 जुलाई को न्यूजीलैंड और 30 जुलाई को रुस से खेलना है.भारत को टूर्नामेंट से पहले चार अभ्यास मैच भी खेलने हैं. ये मैच बेल्जियम ( 17 जुलाई ), हालैंड ( 19 जुलाई ), दक्षिण अफ्रीका ( 21 जुलाई ) और अज्रेंटीना ( 24 जुलाई ) के खिलाफ खेले जायेंगे.

टीम :

गोलकीपर : सनारिक चानू, बिगान सोय डिफेंडर : पिंकी देवी, दीप ग्रेस इक्का, नमिता टोप्पो, मनजीत कौर, एम एन पूनम्मा, सुशीला चानू, मोनिका मिडफील्डर ( लिली चानू, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, वंदना कटारिया, रितुषा आर्य फारवर्ड ) पूनम रानी, रानी, अनुपा बारला, नवनीत कौर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola