ePaper

पारंपरिक रूप से क्रिसमस मनाने के शौकीन हैं डेविड बैकहम

Updated at : 25 Dec 2014 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
पारंपरिक रूप से क्रिसमस मनाने के शौकीन हैं डेविड बैकहम

लंदन : प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बैकहम पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाने के शौकीन हैं और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वे हर साल क्रिसमस के मौके पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ब्रिटेन आते हैं. फिमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक 39 वर्षीय बैकहम ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियोंपर […]

विज्ञापन

लंदन : प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बैकहम पारंपरिक तरीके से क्रिसमस मनाने के शौकीन हैं और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वे हर साल क्रिसमस के मौके पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ब्रिटेन आते हैं.

फिमेल फर्स्ट की खबर के मुताबिक 39 वर्षीय बैकहम ने बताया कि क्रिसमस की छुट्टियोंपर वह अपनी पत्नी विक्टोरिया और बच्चों को साथ हमेशा ही ब्रिटेन आते हैं क्योंकि इंग्लैंड अनोखे तरीके से क्रिसमस मनाता है.

डेविड ने कहा, मुझे क्रिसमस हमेशा से पसंद है. यह हमेशा ही मेरे और परिवार के लिए विशेष समय रहा है. चाहे हम लॉस एंजिलिस में रहें या मैड्रिड में. इस समय पर यह देश जीवंत हो उठता है और यह वक्त अपने प्यारे लोगों के साथ प्रेम बांटने का है. उन्होंने बताया, मैं क्रिसमस से जुड़ी सभी परंपराओं को पसंद करता हूं.

पुरानी फिल्में, महारानी का भाषण, गाने, तुर्की रात्रिभोज, ऑन्ली फूल्स एंड हॉर्सेज जैसे टीवी कार्यक्रम और भी कई चीजें. डेविड और विक्टोरिया (40) के चार बच्चे हैं जिनमें सबसे बड़ा 15 साल का बेटा है जबकि सबसे छोटी तीन साल की बच्ची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola