ePaper

सरिता देवी के निलंबन को लेकर जनहित याचिका दायर

Updated at : 10 Dec 2014 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
सरिता देवी के निलंबन को लेकर जनहित याचिका दायर

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज लेशराम सरिता देवी का दक्षिण कोरिया में एशियाई खेलों के दौरान कांस्य पदक हासिल करने से इंकार करने के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आइबा) द्वारा निलंबित किये जाने के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी है. इस संबंध में जनहित याचिका एडवोकेट राजीव दत्ता ने दायर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय मुक्केबाज लेशराम सरिता देवी का दक्षिण कोरिया में एशियाई खेलों के दौरान कांस्य पदक हासिल करने से इंकार करने के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आइबा) द्वारा निलंबित किये जाने के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी है.

इस संबंध में जनहित याचिका एडवोकेट राजीव दत्ता ने दायर की है. उन्होंने केंद्र सरकार को निर्देश देने की अपील की कि वह लुसाने स्थित खेल न्यायाधिकरण के नियमों और दिशानिर्देशों को संज्ञान में ले.

मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी रोहिणी और न्यायमूर्ति आर एस एंडला की पीठ ने सुनवाई के बाद इस पर अगली सुनवाई 17 दिसंबर को करने का फैसला किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola