मकाउ ग्रां प्री : सिंधू, प्रणय, प्रणीत मकाउ में जीते

मकाउ : गत भारतीय चैंपियन पीवी सिंधू ने आज यहां मकाउ ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं, जबकि एचएस प्रणय और बी साइ प्रणीत भी पुरुष एकल में जीत दर्ज करने में सफल रहे. दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने आधे घंटे […]
मकाउ : गत भारतीय चैंपियन पीवी सिंधू ने आज यहां मकाउ ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं, जबकि एचएस प्रणय और बी साइ प्रणीत भी पुरुष एकल में जीत दर्ज करने में सफल रहे.
दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने आधे घंटे से भी कम समय में चीनी ताइपे की हुंग शीह हान को 21-19, 21-15 से हराया. दूसरी वरीय भारतीय सिंधू ने इससे पहले 2011 में वियतनाम ग्रां प्री ओपन में भी हान को हराया था. सिंधू अब कल इंडोनेशिया की लिंडावेनी फानेत्री से भिडेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




