ISL : धौनी की टीम ने कोहली की टीम गोवा एफसी को 2-1 से हराया

मडगांव : हीरो इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के चौथे मैच में बुधवार को शानदार मुकाबाले में महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नइयन एफसी ने गोवा एफसी को 2-1 से हरा दिया. चेन्नइयन एफसी और विराट कोहली की टीम गोवा एफसी के बीच कल जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में मैच खेला गया. मुकाबले में चेन्नइयिन की तरफ […]
मडगांव : हीरो इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के चौथे मैच में बुधवार को शानदार मुकाबाले में महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नइयन एफसी ने गोवा एफसी को 2-1 से हरा दिया. चेन्नइयन एफसी और विराट कोहली की टीम गोवा एफसी के बीच कल जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में मैच खेला गया.
मुकाबले में चेन्नइयिन की तरफ से 32 वें मिनट में मैच का पहला गोल कर फॉरवर्ड बलवंत सिंह टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले भारतीय बन गए और अपनी टीम को मैच में बढत दिला दी.
इसके बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के सह स्वामित्व वाली टीमचेन्नइयनकी तरफ से इलानो ने खूबसूरत गोल कर टीम को 2-0 की बढत दिला दी.
क्रिकेट खिलाडी विराट कोहली की टीम गोवा एफसी ने हाफ टाइम के बाद मैच में नए जोश के साथ वापसी करने की कोशिश की और उसकी तरफ से डिफेंडर ग्रेगरी अर्नोलिन ने गोल किया.लेकिन चेन्नई के शानदार डिफेंस ने उसे जीत दिला दी और वह किसी मेजबान को हराने वाली पहली टीम बन गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




