भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल देगा आइएसएल: तेंदुलकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2014 8:11 PM
गुवाहाटी : महान क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने इंडियन सुपर लीग की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि आइएसएल से फुटबॉल का चेहरा ही बदल जाएगा. सचिन का का मानना है कि इंडियन सुपर लीग की सही शुरुआत हुई है. उन्होंने कहा कि कल हुई इस शानदार शुरुआत से देश में फुटबॉल […]
गुवाहाटी : महान क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद सचिन तेंदुलकर ने इंडियन सुपर लीग की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि आइएसएल से फुटबॉल का चेहरा ही बदल जाएगा. सचिन का का मानना है कि इंडियन सुपर लीग की सही शुरुआत हुई है. उन्होंने कहा कि कल हुई इस शानदार शुरुआत से देश में फुटबॉल के चेहरे को बदलने में काफी बढावा मिलेगा.
तेंदुलकर आइएसएल फ्रेंचाइजी केरल ब्लास्टर्स एफसी के सह मालिकों में शामिल हैं जिसकी अगुआई इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर डेविड जेम्स कर रहे हैं. अपनी टीम केरल ब्लास्टर्स के समर्थन के लिए यहां मौजूद तेंदुलकर ने कहा, यह (आइएसएल) नयी शुरुआत है. कल इसकी शानदार शुरुआत हुई. टीमों ने शानदार भावना दिखाई और दर्शकों का काफी समर्थन मिला. तेंदुलकर ने कहा कि आइएसएल भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल देगा.
उन्होंने कहा, यह भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ा लम्हा है. यह पहल भारतीय फुटबॉल का चेहरा बदल देगी. इसका हिस्सा बनकर मुझे अच्छा लग रहा है. मुझे लगता है कि पूरे देश को इसका समर्थन करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










