साइना की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

नयी दिल्ली : लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने थाईलैंड ओपन के महिला एकल में क्वार्टरफाइनल से बाहर होने के बावजूद विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है. उभरती युवा खिलाड़ी पी वी सिंधू ने भी अपना 11वां स्थान बनाये रखा है और वह अपने कैरियर में शीर्ष 10 में […]
नयी दिल्ली : लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल ने थाईलैंड ओपन के महिला एकल में क्वार्टरफाइनल से बाहर होने के बावजूद विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है.
उभरती युवा खिलाड़ी पी वी सिंधू ने भी अपना 11वां स्थान बनाये रखा है और वह अपने कैरियर में शीर्ष 10 में शामिल होने से केवल एक कदम दूर हैं. इस बीच मुंबई के अजय जयराम तीन पायदान की छलांग लगाकर 25वें जबकि आरएमवी गुरुसाईदत्त दो पायदान के फायदे से पुरुष एकल में 23वें स्थान पर हैं.
लंदन ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे पी कश्यप कल इंडोनेशियाई सुपर सीरीज प्रीमियर के शुरुआती मुकाबले से बाहर हो गये थे. उन्होंने अपना 10वां स्थान बरकरार रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










