एशियन गेम्स : धाविका टिंटू ने चांदी और भाला फेंक में अनु ने जीता कांस्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2014 7:39 PM
इंचियोन : भारत की टिंटू लुका ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 800 मीटर दौड में रजत पदक जीता. लुका ने 1 मिनट 59.19 सेकंड का समय निकाला. उसने चार साल पहले ग्वांग्झू एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था. कजाखस्तान की मुकाशेवा मार्गरिटा ने दो दशक पुराना खेलों […]
इंचियोन : भारत की टिंटू लुका ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 800 मीटर दौड में रजत पदक जीता. लुका ने 1 मिनट 59.19 सेकंड का समय निकाला. उसने चार साल पहले ग्वांग्झू एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था. कजाखस्तान की मुकाशेवा मार्गरिटा ने दो दशक पुराना खेलों का 1 मिनट 59.85 सेकंड का रिकार्ड तोडकर 1 मिनट 59.02 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता. चीन की झाओ जिंग ने कांस्य पदक जीता. भारत की सुषमा देवी अपने सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन (2) (01.92) के साथ चौथे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










