ePaper

महिला टीम ने इंग्लैंड को 92 रन पर समेटा

Updated at : 14 Aug 2014 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
महिला टीम ने इंग्लैंड को 92 रन पर समेटा

वोर्म्सली : एक ओर भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड में सघर्ष कर रही हैं, वहीं इसके उलट महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 92 रन पर समेट दिया. भारत की ओर से तेज गेंदबाज नार्गाजन निरंजना ने 19 रन देकर चार विकेट लिये. झारखंड की शुभलक्ष्मी […]

विज्ञापन

वोर्म्सली : एक ओर भारत की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड में सघर्ष कर रही हैं, वहीं इसके उलट महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में महज 92 रन पर समेट दिया. भारत की ओर से तेज गेंदबाज नार्गाजन निरंजना ने 19 रन देकर चार विकेट लिये.

झारखंड की शुभलक्ष्मी शर्मा ने दो और झूलन गोस्वामी, शिखा पांडेय व एकता बिष्ट ने एक-एक विकेट लिया. भारत ने जवाब में अपनी पारी में एक विकेट खोकर 40 रन बनाये थे. स्मृति मंदाना 18 रन और पूनम राउत बिना खाता खोले क्रीज पर थीं. टी कामिनी 17 रन बना कर आउट हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola