फिर से नंबर एक तीरंदाज बनना चाहूंगी : दीपिका
Updated at : 12 Aug 2014 4:06 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व कप चौथे चरण में शानदार प्रर्दशन करने वाली दीपिका कुमारी ने जीत का श्रेय अपने पुराने कोच को दिया और उम्मीद जतायी कि एशियाई खेल सहित आगे के टूर्नामेंट में भी अपने फार्म को बरकार रखेंगी और नंबर एक तीरंदाज बनेंगी. दीपिका ने कहा, ‘‘पिछला कुछ समय काफी कडा था और […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : विश्व कप चौथे चरण में शानदार प्रर्दशन करने वाली दीपिका कुमारी ने जीत का श्रेय अपने पुराने कोच को दिया और उम्मीद जतायी कि एशियाई खेल सहित आगे के टूर्नामेंट में भी अपने फार्म को बरकार रखेंगी और नंबर एक तीरंदाज बनेंगी.
दीपिका ने कहा, ‘‘पिछला कुछ समय काफी कडा था और मैं रैकिंग में 14वें स्थान पर खिसक गयी. मैं चाहती हूं कि फिर से दुनिया की नंबर एक खिलाडी बनूं. विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन से हमारा मनोबल बढा है और निश्चित तौर पर इससे हमें एशियाई खेलों में फायदा मिलेगा.’’
झारखंड की इस तीरंदाज की अगुवाई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने पोलैंड के रोक्लो में हाल में संपन्न हुए विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता. दीपिका ने इसके अलावा व्यक्तिगत वर्ग और मिश्रित युगल में भी कांस्य पदक जीते. उन्हें आगे भी अपनी यही फार्म बरकरार रहने की उम्मीद है लेकिन उन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में होने वाले एशिया कप के लिये अभी कोई लक्ष्य तय नहीं किया है.
दीपिका ने आज यहां भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं अभी कैसे कह सकती हूं कि मैं वहां स्वर्ण जीत पाउंगी या नहीं. एशियाई खेलों में मुकाबला काफी कडा होगा लेकिन हम वहां बढे आत्मविश्वास के साथ भाग लेंगे और हम सभी अपना शत प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे. ’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




